फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, शोहदे ने घर में घुसकर कपड़े फाड़े; जान से मारने की दी धमकी

Sat, 02 Dec 2023 04:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर में छात्रा अपने परिवार के साथ किराये पर रहती है। उसकी मां का आरोप है कि एक शोहदा उनकी बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा है। एक दिन उसने घर में घुसकर बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में हाईस्कूल की छात्रा से शोहदे ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोहदा ने घर में घुसकर छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर छात्रा की मां आ गई। उसे देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की मां ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा अपने परिजनों के साथ कस्बे के एक मोहल्ले में किराये पर रहती है। आरोप है कि मोहल्ला शांति नगर निवासी शोहदा उसका स्कूल आते जाते समय पीछा करता है। उस पर अश्लील कमेंट करते हुए छेड़खानी करता है। काफी दिनों से वह छात्रा को परेशान कर रहा है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: 'मेरा अपहरण नहीं हुआ, बीमार भाई को देखने गई थी'; मुकदमा दर्ज होने के बाद थाने पहुंची विवाहिता
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की मां ने बताया कि एक दिन आरोपी ने घर में घुसकर बेटी को पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने की कोशिश की। जब वह पहुंचीं तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उन्होंने एसएसपी को इस संबंध में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें