कंट्रोल रूम को सूचना देकर एआरटी मंगाई गई। रोजा से एआरटी व तकनीकी टीम आठ बजे मौके पर पहुंची। इसके बाद डिरेल हुए डिब्बे को उठाने का काम शुरू किया गया। सुबह 10:30 बजे उसको वापस पटरी पर लाया जा सका। इंस्पेक्टर आरपीएफ मनोज सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जवान मुस्तैद रहे।
मंडल मुख्यालय भेजी गई रिपोर्ट
हादसे की रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेज दी गई है। फिलहाल डिरेलमेंट के कारणों का पता नहीं चल सका है। संचालन, कैरिज एंड वैगन और रेल पथ विभाग की संयुक्त कमेटी मामले की जांच करेगी। प्रथम दृष्टया जांच में प्वाइंट और रेल ट्रैक ठीक पाया गया है। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना का ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं हुआ।