फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सजा बकरा बाजार, एक लाख रुपये तक के बिकने आए सलमान व शाहरुख

Wed, 04 Jun 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईद-उल-अजहा के लिए लोगों में उत्साह है। बकरों का बाजार भी शहर में जगह-जगह लग गया है। शहदाना चौक पर लगी बाजार में सलमान व शाहरुख नाम के बकरे 50 हजार से एक लाख रुपये तक के बिकने आए हैं।
विज्ञापन

ईद-उल अजहा के लिए पिछले लगभग एक-डेढ़ माह से बकरे बिकने लगे थे, तमाम बकरा विक्रेता अभी तक मोहल्ले-मोहल्ले में फेरी लगाकर बकरे बेच रहे थे। वहीं अच्छी नसलों के बकरे भी बाजार में आएं हैं, जो काफी महंगे हैं। इनकी कीमत 50 हजार रुपये से ऊपर ही है। शहदाना, सैलानी चौक, कुतुबखाना कोहाड़ापीर, किला बाजार में दिनभर बकरे खरीद होती रही।
बकरा विक्रेता हनीफ राजू ने बताया कि औसतन 30-35 हजार रुपये के बकरे लोग ज्यादा खरीद रहे हैं। इन दिनों जो नसलें बाजार में हैं वह देसी, घरेलू पालन और पहाड़ी के अलावा जमनापरी, जखराना, मालाबारी, संगमनेरी, करौली आदि हैं।
विज्ञापन


महंगे हुए गूलर के पत्ते
बकरों के खाने के लिए आम तौर पर लोग गूलर के पत्ते ले जाते हैं। इस बार बकरों का यह चारा दो गुना महंगा बिक रहा है। फिलहाल इनकी एक गड्डी की कीमत 10 से 20 रुपये की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें