बरेली। गंगा दशहरा के मद्देनजर रेलवे लखनऊ-हरिद्वार के बीच सामान्य श्रेणी की विशेष ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन का संचालन दोनों ओर से दो-दो फेरों के लिए किया जाएगा। मंगलवार को मुरादाबाद मंडल ने विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी।
पांच और छह जून के लिए 04310 हरिद्वार-लखनऊ विशेष ट्रेन हरिद्वार से रात 10:45 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:03 बजे बरेली आएगी और सुबह 9:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04309 लखनऊ-हरिद्वार विशेष ट्रेन छह और सात जून को लखनऊ से सुबह 11:30 बजे चलने के बाद दोपहर 2:02 बजे बरेली आएगी और रात 8:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इस ट्रेन को लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहरा, कांठ, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, संडीला स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।