फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साली को ले गया जीजा, बहनोई की बहन को भगा ले गया साला, हैरान कर देंगे प्रेम प्रसंग के दो मामले

Tue, 16 Sep 2025 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। एक युवक अपनी साली को भगा ले गया। इसके अगले ही दिन उसकी बहन को उसका साला लेकर चला गया। सोमवार को यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से लापता रिश्तेदार दो युवतियां 15 दिन बाद मिल गईं, लेकिन वे अपने-अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस हंगामे के बीच सोमवार को परिजन दोनों को समझाते रहे, लेकिन खबर लिखने तक मामले में समझौता नहीं हो सका।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक का विवाह छह साल पहले क्षेत्र के ही दूसरे गांव की युवती से हुआ था। शादी के बाद विवाहिता ने दो बच्चों को जन्म दिया। इसी बीच युवक का अपनी छोटी साली के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। 23 अगस्त को युवक अपनी छोटी साली को लेकर चला गया। 

यह भी पढ़ें- UP: 'जो रास्ते में आएगा वो मौत की नींद सोएगा' बरेली में गोल्डी बरार का नाम लिख पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन


प्रेमी के साथ रहने पर अड़ीं युवतियां 
दूसरी ओर युवक की बहन का प्रेम प्रसंग पत्नी के भाई से चल रहा था। वह उसकी बहन को 24 अगस्त को लेकर चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस चारों को खोजकर कोतवाली ले आई। वहीं, दोनों परिवारों के लोग आपस में समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे। इस बीच साली जीजा के साथ रहने एवं उसके जीजा की बहन अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों परिवारों के लोग आपस में समझौते की कोशिश कर रहे हैं। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें