फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हॉस्टल छोड़ घर गईं छात्राएं, कुछ चूल्हे पर सेंक रहीं रोटी

Mon, 06 Apr 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समाज कल्याण महिला छात्रावास में की रह रहीं ज्यादातर छात्राएं एलपीजी किल्लत की वजह से घर चली गई हैं। जो छात्रावास में रह रही हैं, वह चूल्हे पर रोटियां सेंक रही हैं। कई छात्राएं छोटे सिलिंडरों को दोगुनी कीमत पर रिफिल करा रही हैं।
विज्ञापन

छात्रावास में 39 छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें आधे से अधिक छात्राएं गैस की समस्या के कारण अपने गांव चली गईं। हॉस्टल में मौजूद छात्राओं ने बताया कि गैस की किल्लत के बीच वे चूल्हे पर रोटियां सेंक रही हैं। अब तक 80-90 रुपये प्रति किलो की दर पर छोटे सिलिंडरों में गैस रिफिल हो जाती थी। अब दो सौ रुपये प्रति किलो देना पड़ रहा है। इससे जेब पर भार बढ़ रहा है।
छात्रावास में बड़ा सिलिंडर लाना वर्जित है। यहां रहने वाली सभी छात्राएं छोटे सिलिंडर रखती हैं। यदि कभी यहां आग लगी तो उसे बुझाने के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। एक छात्रा ने बताया कि कुछ माह पहले सिलिंडर में आग लगी थी। तब छात्राओं ने ही उसे बुझाया था। अधीक्षिका अर्चना वर्मा ने बताया कि छात्राएं चाहें तो आपसी योगदान से बड़ा सिलिंडर ला सकती हैं। गैस किल्लत की वजह से नहीं, बल्कि फसल की कटाई के लिए छात्राएं गांव गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें