फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेम विवाह करने वाले युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, पत्नी के घरवालों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 Sep 2024 02:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में युवक ने गांव की ही युवती से प्रेम विवाह किया तो पत्नी के घरवाले उसकी जान के दुश्मन बन गए। युवक का आरोप है कि आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरकर जिंदा जलाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की नहीं सुनी तो वह एसएसपी से मिला। एसएसपी के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पडरी निवासी सोनू सिंह ने गांव की शिवानी सिंह से प्रेम-विवाह किया था। इससे शिवानी के घरवाले उससे नाराज हो गए। आरोप है कि 14 सितंबर को सुरेश सिंह, अवधेश सिंह आदि सुबह के समय उसके घर में घुस गए। सोनू के शोर पर पड़ोसी पहुंच गए। 

लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसी दिन सोनू कार से अपनी पत्नी को दवा दिलाने जा रहे थे। तभी सुरेश, अवधेश, गौरव, रविंद्र, यशपाल और देवेंद्र ने गांव से बाहर निकलते ही बाइक आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश 
आरोपियों ने शिवानी को अपहरण की नीयत से बाइक पर बैठा लिया। जब सोनू ने विरोध किया तो बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर डाल दिया और जिंदा जलाने की कोशिश की। शिवानी के शोर मचाने पर सोनू के मामा विजेंद्र और नरेंद्र आ गए। 

इन लोगों देखकर आरोपी फिर धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित सोनू ने थाने में पूरे मामले की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर उसने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद भमोरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें