फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका ने फंदे से लटक दी जान, प्रेमी ने जहर खाया, फोन पर बातचीत के दौरान हुआ था झगड़ा

Mon, 27 Mar 2023 10:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

युवती रविवार शाम को फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद युवती ने दुपट्टे के फंदे से लटक कर जान दे दी। उधर, प्रेमी ने जहर खा लिया। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया निवासी युवती ने रविवार को अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त वह प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। वहीं, पुलिस के मुताबिक युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


रविवार शाम कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह को सूचना मिली कि नकटिया में रोशनी नाम की युवती ने आत्महत्या कर ली है। इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। वहां राजू वाल्मीकि ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार पालते हैं। वह काम से लौटकर आराम कर रहे थे। उनकी छोटी बेटी सलोनी और बहन की बेटी नैंसी टीवी देख रही थीं। 

UP News: देर रात वारंट लेकर बरेली जेल पहुंची प्रयागराज पुलिस, कड़ी सुरक्षा में अशरफ को लेकर रवाना
विज्ञापन


इसी दौरान बड़ी बेटी रोशनी ने कमरे में बंद होकर फंदा लगा लिया। नैंसी ने बताया कि आहट होने पर उसने कमरे में जाकर देखा। रोशनी के गले में फंसा दुपट्टा काटकर बचाने की कोशिश की। राजू व परिजन रोशनी को लेकर निजी अस्पताल भी गए पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता ने दी तहरीर, उकसाने का आरोप लगाया

राजू ने अपनी बिरादरी के ही विवेक नाम के युवक को नामजद करते हुए दो अन्य लोगों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी। बताया कि रोशनी और विवेक एक-दूसरे को पसंद करते थे। इस बारे में रोशनी ने उन्हें बताया तो वह शादी की बात करने विवेक के घर भी गए। वहां विवेक की मां ने कह दिया कि दो साल बाद मंगनी करेंगे। 

राजू के मुताबिक विवेक उनकी बेटी के कुछ फोटो और वीडियो को आपत्तिजनक बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। सुबह रोशनी अपनी मां से कुछ रुपये लेकर उसके पास गई भी थी। वहां से लौटकर ही उसने ये कदम उठा लिया। इसके लिए विवेक और उसके दो साथी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बोले- युवक की हालत भी गंभीर

इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि दोनों परिवार एक ही बिरादरी के और आपस में परिचित हैं। उन्होंने जानकारी की तो पता लगा कि दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। दोनों में किसी बात पर बहस को लेकर यह घटना हुई। 

नैंसी ने भी बताया कि घटना के वक्त रोशनी मोबाइल पर विवेक से बात कर रही थी। जरूरत पर पुलिस मोबाइल की जांच भी करेगी। उन्होंने बताया कि विवेक के घरवालों की कॉल आई है कि उसने भी जहर खा लिया है, वह निजी अस्पताल में भर्ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें