फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार... चेन्नई से बरेली आकर युवती ने रचाई शादी, प्रेमी निकला धोखेबाज

Sat, 26 Jul 2025 04:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के युवक ने चेन्नई की युवती से प्रेम विवाह किया। फिर उसे रुपयों के लिए प्रताड़ित करने लगा। बाद में युवती को पता लगा कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार पाने के लिए चेन्नई की युवती ने हजारों किलोमीटर दूर बरेली आकर शादी तो कर ली, लेकिन अब वह धोखे और उपेक्षा की शिकार होकर न्याय के लिए भटक रही है। पीड़ित युवती की पहचान बरेली के युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच कुछ ही महीनों में करीबी बढ़ा और प्यार परवान चढ़ा। इस बीच युवक चेन्नई गया। युवती से मुलाकात की और उससे शादी का वादा कर लौट आया। जल्द ही दोनों परिवारों की सहमति से विवाह भी हो गया। 

विज्ञापन


शादी के बाद युवती बरेली आकर अपने वैवाहिक जीवन को जीने लगी। आरोप है कि युवक ने शादी के बाद उससे रुपये की मांग की, विरोध करने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। युवती के अनुसार एक दिन युवक अचानक बिना कुछ बताए घर छोड़कर चला गया। जब युवती ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और इस सच्चाई को उसने जानबूझकर छिपाया था। 

यह भी पढ़ें- बदायूं हादसा: कांवड़ लेने गया था इकलौता बेटा... लाश देख बदहवास हुए दादा-दादी, बोले- हे भगवान हमें भी उठा ले
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई से बरेली आकर धोखा खा चुकी युवती के पास अब कोई सहारा नहीं बचा है। उसका कहना है कि वह अकेली लड़की है, यहां उसका कोई संबंधी नहीं और जिन पर भरोसा किया, उन्होंने ही उसकी जिंदगी तबाह कर दी। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब उसने प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें