युवती के परिवार और होमगार्ड चाचा पर लगाया आरोप
सुबह जब युवती ने फंदा लगाया तो उसके घरवाले काफी उग्र हुए। फिर थोड़ी देर में युवक की मौत की सूचना आ गई। युवक के परिवार की कई महिलाएं पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि युवती के घरवालों की जिद और गुस्से में यह घटना हुई है।
आरोप लगाया कि सोमवार को युवती के परिजनों ने युवक का फोटो बेटी के मोबाइल में देख लिया। गुस्से में उन्होंने पहले युवती की पिटाई की। इसके बाद युवती के होमगार्ड चाचा ने उनके घर पर हमला बोल दिया और परिजनों को पीटा। इससे उनका बेटा काफी डर गया। सुबह उसे युवती के फंदे से लटकने की बात पता लगी तो वह अवसाद में ट्रेन के आगे कूद गया।