फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती ने प्रेमी से किया विवाह, परिवार बना जान का दुश्मन, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Thu, 13 Feb 2025 06:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने अपने ही परिवार से जान का खतरा जताया है। उसने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने अपने परिवार से जान का खतरा जताया है। युवती बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। उसने कहा कि प्रेम विवाह के बाद से परिवार के लोग ही उसके पीछे पड़े हैं। 

विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसने पड़ोसी युवक से आर्य समाज में प्रेम विवाह कर लिया है। पहले उसके मायके वालों ने पति के खिलाफ उसके अपहरण की रिपोर्ट लिखाई। जब उसने अपने बालिग होने के कागजात पेश किए तो परिवार के लोग उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। युवती ने परिवार से जान का खतरा बताकर सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता उसकी शादी एक अधेड़ उम्र के शख्स से कराने पर अड़े थे। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: वरिष्ठ डाक अधीक्षक पर छेड़खानी का आरोप, महिला कर्मी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन


 

विज्ञापन

विधवा मामी के प्यार में फंसा पति, पत्नी को निकाला
सुभाषनगर निवासी महिला का पति अपनी विधवा मामी के प्यार में फंस गया। शिकायत करने पर पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल कटघर निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति और ससुरालवाले पांच लाख रुपये दहेज मांगने लगे। 

मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता का उत्पीड़न किया गया। महिला का पति मामी के साथ अधिक लगाव रखता है। विवाहिता ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो एतराज जताया। इस पर उसके पति और ममेरी सास ने पिटाई कर दी। इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें