फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन से गिरकर बालिका घायल, भर्ती

Thu, 24 Sep 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। बरेली सिटी से किच्छा की ओर जा रही ट्रेन (संख्या 15061) में मंगलवार की शाम 8:30 बजे एक 12 वर्षीय बालिका ट्रेन से गिर गई।
विज्ञापन

जिला उधमसिंह नगर के किच्छा के पुरानी मंडी निवासी राजकुमार की 12 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी अपनी नानी बरेली के सुभाषनगर निवासी रामवती के साथ यात्रा कर रही थी। बरेली से किच्छा जाते वक्त भोजीपुरा के पास पोल संख्या 300/1012 के समीप बालिका चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने राहत कार्य शुरू किया और घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि बालिका के सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है। हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल, वह होश में है। बातचीत कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें