फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'50 लाख रुपये दो या शादी करो': इंस्टाग्राम पर प्रेमजाल में फंसा ट्रेनी दरोगा, युवती का सच जानकर रह गया हैरान

Mon, 18 Dec 2023 06:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एक युवती ने ट्रेनी दरोगा को प्रेमजाल में फंसा लिया। इंस्टाग्राम पर उससे प्यारभरी बातें करने लगी। जब युवती का सच पता लगा तो दरोगा हैरान रह गया। उसने युवती से बात करना बंद कर दी। इस पर युवती ने उससे 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के रहने वाले ट्रेनी दरोगा को इंस्टाग्राम के जरिये एक युवती ने प्यार भरी बातों में फंसा लिया। अहसास होने पर दरोगा ने बातचीत बंद कर दी तो युवती ने उससे 50 लाख की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर धमकी दी गई। अब ट्रेनी दरोगा के पिता ने बरेली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि दरोगा के पिता एडीजी से शिकायत करने आए थे। यहां उन्हें बाइक सवार लोगों ने धमकी दी। 

विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव डुंडेला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि उनका बेटा जालौन में दरोगा की ट्रेनिंग ले रहा है। मुरादाबाद के छजलैट निवासी मोहित ने बेटे को बताया कि एक युवती तुमसे दोस्ती करना चाहती है। इसके बाद रश्मि गौतम नाम की युवती उनके बेटे से इंस्टाग्राम पर बात करने लगी। कुछ दिनों बाद रश्मि उनके बेटे से महंगे उपहार और रुपये मांगने लगी। बेटे को हनी ट्रैप का अंदेशा हुआ तो रश्मि से दूरी बनाने की कोशिश की।

'50 लाख रुपये दो या शादी कर लो'
इसके बाद एक महिला ने खुद को रश्मि की मां अनीता बताकर उनके बेटे से कहा कि 50 लाख रुपये दे दो या उसकी बेटी से शादी कर लो। अनीता ने बात नहीं मानने पर दरोगा और उसके पिता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जानकारी करने पर पता चला कि न्यू मुरादाबाद निवासी रश्मि और अनीता हनी ट्रैप गैंग चलाकर लोगों से वसूली करती हैं। 
विज्ञापन

दरोगा के पिता एडीजी से इसकी शिकायत करने बरेली आए थे। बताया कि कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार लोगों ने उनको घेर लिया और धमकी देने लगे। इन लोगों ने जेब से फोन निकालकर दरोगा के पिता की अनीता से बात कराई। अनीता ने फिर 50 लाख रुपये देने के लिए कहा। दरोगा के पिता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें