फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमी के जनरल स्टोर पर युवती ने पी लिया जहर, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 28 Dec 2025 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में प्रेमी ने शादी करने इन्कार किया तो प्रेमिका ने उसके जनरल स्टोर पर जाकर जहर पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने शनिवार को कुतुबखाना स्थित अपने प्रेमी के जनरल स्टोर पर जहर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया कि युवती के प्रेम संबंध इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बिहारी कलां निवासी एक युवक से थे। दोनों के परिवार वाले भी रिश्ते के लिए तैयार हो गए थे। शादी की तारीख भी तय हो गई। 

प्रेमी ने किया शादी से इन्कार 
युवती के परिवार वालों का कहना है कि शादी से पहले युवक ने दहेज की मांग को लेकर शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे युवती अवसाद में थी। शनिवार दोपहर वह कुतुबखाना स्थित अपने प्रेमी के जनरल स्टोर पर पहुंची और यहां जहर पी लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि अभी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। हालत में सुधार होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें