फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही युवती की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 31 Dec 2024 12:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने प्रेमी के साथ किराये के मकान में रह रही थी। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर मोहल्ले में प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने वाली युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती उत्तराखंड के टनकपुर की रहने वाली थी। वह यहां किराये के मकान में रह रही थी। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Trending Videos

शाहजहांपुर के कांट कस्बे के निवासी युवक ने बताया कि वह बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे पर किराये के कमरे में रहता है। उनकी जान पहचान उत्तराखंड के टनकपुर की युवती से हुई। उससे प्रेम प्रसंग हो गया था। उसी के साथ वह लिव इन में रह रहा था। युवती ने प्रेम प्रसंग के मामले में अपनी बहन और मां को बताया था। वह दोनों की शादी करने के लिए तैयार हो गए थे। 
विज्ञापन

मंगलवार सुबह युवक ने ही प्रेमिका के परिवार को सूचना दी कि उसकी तबीयत खराब है। उसको अस्पताल लेकर जा रहा हूं। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई बहन और मां ने हत्या का आरोप लगाया। युवती एक हॉस्टल में वार्डन का काम करती थी। युवक पड़ोस के हॉस्टल में कुक था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें