फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत

Sat, 21 Feb 2026 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। कस्बा क्योलड़िया के रहने वाली नुक्ता प्रसाद की 30 वर्षीय पुत्री नन्ही देवी की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बीमारी से मौत की बात कही है, हालांकि गर्दन पर निशान मिलने से मामला संदिग्ध है। गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

गांव वालों ने पुलिस को बताया कि नुक्ता प्रसाद और उनकी पत्नी पैरालाइसिस की चपेट में हैं। नन्ही का भाई बाहर रहता है। अन्य दो बहनों की शादी हो चुकी है। युवती की शुक्रवार को अपने बहनोई से नोकझोंक हुई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी पर गांव वालों ने सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

युवती के परिजनों का कहना है कि नन्ही को उल्टी-दस्त हो रहे थे। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट को भी जांच के लिए गांव भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें