बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रिठौरा में हुआ। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
स्कूटी सवार फाइनेंस कर्मचारी युवती को मंगलवार सुबह कोहरे में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाफिजगंज के गांव आसपुर निवासी 28 वर्षीय प्रीति की मौत के बाद पिता मनोहर लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह स्कूटी से बेटी एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने बरेली की विष्णु धाम कॉलोनी में आ रही थी ।रिठौरा पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से प्रीति को अस्पताल लाए पर उसकी मौत हो चुकी थी। स्कूटी व बैग में मौजूद कागजात की मदद से परिजनों को जब सूचना मिली तो वह रो पड़े। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रीति की मौत से मां निर्मला काफी आहत थीं। उन्होंने बताया कि कोहरा देखकर उन्होंने बेटी को सलाह दी थी कि आराम से जाना। बताया कि तीन बच्चों में प्रीति सबसे बड़ी थी। वह काफी होशियार थी। प्राइवेट नौकरी करके प्रीति अपने भाई बहन को भी पैरों पर खड़े होने को प्रेरित करती थी।