फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध खनन बंद कराने के लिए अनशन पर बैठे महंत

Tue, 02 Jan 2024 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज/बिशारतगंज। थाना बिशारतगंज क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन को बंद कराने के लिए सोमवार को महंत हठयोगी विजय देवनाथ ने इस्माईलपुर गांव के पास बन रही फैक्टरी के सामने आमरण अनशन शुरू किया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर वह धरना स्थल से नहीं हटे। वहीं, फैक्टरी प्रबंधन ने निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महंत ने 29 दिसंबर को एसडीएम आंवला को पत्र देकर इस्माईलपुर, रघुवीरपुर और लोहारी गांव में अवैध खनन का आरोप लगाया था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 31 दिसंबर तक पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो एक जनवरी से वह धरने पर बैठ जाएंगे। चेतावनी के बाद भी खनन माफियाओं पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
नाराज महंत ने सोमवार को 11 बजे से आमरण अनशन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची बिशारतगंज पुलिस ने महंत को समझाने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी। महंत एसडीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। वहीं, फैक्टरी प्रबंधन का कहना है कि निर्माण कार्य को बिना बजह बाधित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य ने बताया कि ज्ञापन मिला था। जांच में मालूम हुआ कि जिला स्तर से अनुमति लेने के बाद ही मिट्टी उठाई जा रही है। पिछले दिनों एक वाहन बिना अनुमति के खनन कर रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें