बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में घरेलू विवाद की वजह से 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात युवती का अपने छोटे भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
दोनों में काफी कहासुनी हुई। इससे नाराज युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस युवती के बयान दर्ज करने जिला अस्पताल पहुंची। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसका उपचार चल रहा है।