फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, दूसरा गंभीर घायल, मोबाइल फोन सही कराकर घर लौट रहे थे दोनों

Thu, 03 Jul 2025 11:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बुधवार रात लखनऊ हाईवे पर हादसा हो गया। रजऊ अड्डे के पास ट्रक ने दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी, जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। 
विज्ञापन
अमरपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात ट्रक की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। दोनों मोबाइल फोन सही कराकर पैदल घर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया।  

विज्ञापन


बिथरी थाना क्षेत्र के रजऊ गांव निवासी अमरपाल और जयदीप बुधवार रात लखनऊ हाईवे स्थित रजऊ अड्डे पर गए थे। वहां उन्होंने दुकान पर अमरपाल का मोबाइल फोन सही करवाया। मोबाइल फोन सही कराकर रात 10 बजे दोनों घर लौट रहे थे, तभी बरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। 

इससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें से अमरपाल की मौत हो गई। जबकि जयदीप का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 40 वर्षीय अमरपाल सागर खेती मजदूरी करके परिवार का पेट पालते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें