बिना दहेज के शादी नहीं होगी
शीला ने कहा कि वह लोगों के घरों में काम करके परिवार पालती हैं तो इतना दहेज कैसे दे सकती हैं। शीला का आरोप है कि जब रिमझिम ने शिवांग व उसके घरवालों से दहेज देने में मजबूरी जताई तो उन्होंने कहा कि बिना दहेज के शादी नहीं हो सकेगी। रिमझिम ने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगी तो शिवांग ने कहा कि तुम जियो या मरो, हमें मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ें- Shahjahanpur Case: बेटे को मारकर दंपती के खुदकुशी के मामले में तीन सूदखोरों पर रिपोर्ट, तलाश में जुटी पुलिस
शीला ने बताया कि मंगेतर के तानों और शादी टूटने से आहत होकर रिमझिम ने 27 अगस्त को दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के मुताबिक शिवांग व उसके परिजनों पर रिपोर्ट लिख ली है। मामले में विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।