फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंगेतर बोला- तुम जियो या मरो... हमें दहेज चाहिए; युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान

Fri, 29 Aug 2025 01:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दहेज की मांग पूरी न होने पर मंगेतर ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती को ताना दिया, जिससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती की मां ने युवक और उसके घरवालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
रिमझिम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में मंगेतर से विवाद होने के बाद युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती की मां ने उसके मंगेतर व उसके परिवार पर दहेज की खातिर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


वंशी नगला निवासी अनिल बाबू की पत्नी शीला ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया कि उनकी बेटी 19 साल की रिमझिम की शादी पड़ोस में रहने वाले शिवांग से तय हुई थी। दोनों की मंगनी भी करा दी गई। दस नवंबर को दोनों की शादी होनी थी। 

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर खुदकुशी केस: नहीं आई नींद... कानों में गूंजती रही फतेह की आवाज, रोते-रोते दादी की सूज गईं आंखें
विज्ञापन


इससे पहले शिवांग, उसके पिता चंद्र सैनी, मां वर्षा, भाई बासू व बहन मुस्कान सब लोग रिमझिम से फोन पर बात करने लगे। इन सभी लोगों ने रिमझिम से दहेज में जेवर, बाइक व शीशम की लकड़ी का डबल बेड लाने को कहा। 23 अगस्त को रिमझिम ने अपनी मां शीला को यह बातें बताईं। 

विज्ञापन

बिना दहेज के शादी नहीं होगी 
शीला ने कहा कि वह लोगों के घरों में काम करके परिवार पालती हैं तो इतना दहेज कैसे दे सकती हैं। शीला का आरोप है कि जब रिमझिम ने शिवांग व उसके घरवालों से दहेज देने में मजबूरी जताई तो उन्होंने कहा कि बिना दहेज के शादी नहीं हो सकेगी। रिमझिम ने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगी तो शिवांग ने कहा कि तुम जियो या मरो, हमें मतलब नहीं है। 

यह भी पढ़ें- Shahjahanpur Case: बेटे को मारकर दंपती के खुदकुशी के मामले में तीन सूदखोरों पर रिपोर्ट, तलाश में जुटी पुलिस

शीला ने बताया कि मंगेतर के तानों और शादी टूटने से आहत होकर रिमझिम ने 27 अगस्त को दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के मुताबिक शिवांग व उसके परिजनों पर रिपोर्ट लिख ली है। मामले में विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें