फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को मिट्टी का तेल डालकर जला डाला,हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में आरिफ और कासिम ने घर में घुसकर युवती की पिटाई की। बाद में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकी देने और जलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

देवरनिया क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि आरिफ और कासिम अक्सर उनसे और उनके परिवार से झगड़ा करते रहते हैं। बुधवार सुबह करीब पांच बजे दोनों आरोपी उनके घर में घुस आए। उस वक्त घर में उनकी पत्नी और बेटी ही थे। आरोपियों ने उनकी बेटी को पकड़ लिया और उसे पीटने लगे। विरोध करने पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग निकले। उसकी चीखें सुनकर पत्नी बाहर आईं और किसी तरह आग बुझाकर बेटी को बचाया, लेकिन जब तक वह काफी झुलस गई। उसे रिछा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
रिपोर्ट और बयान में विरोधाभास
युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी से दुष्कर्म की कोशिश भी की गई, लेकिन तहरीर में उन्होंने इसका कोई जिक्र नहीं किया है। जब इस बारे में उनसे बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर सुनील शर्मा ने जिला अस्पताल जाकर युवती के बयान लिए। उनका कहना है कि युवती या उसके परिवार वालों ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें