थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी शालिनी उर्फ चांदनी ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि उसने ढाई साल पहले एजाज नगर गौंटिया थाना बारादरी निवासी मुन्ना से प्रेम विवाह किया था। मुन्ना दूसरे समुदाय से है। प्रेम विवाह के बाद शालिनी ने अपना धर्म परिवर्तन किया और नाम भी शालिनी से चांदनी कर लिया। उसका डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है।
ये भी पढ़ें- इश्क में पति से बगावत: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां; बोली- अब जिऊंगी मरूंगी इसी के साथ
आरोप लगाया कि दहेज न मिलने से ससुराल वाले नाराज थे। वह बाइक लाने के लिए दबाव बना रहे थे। रोज मारपीट करते थे। उसकी मां का एक्सीडेंट होने पर न तो फोन पर बात करने दी और न मिलने दिया। 14 जुलाई को उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। वह जान बचाकर मायके आ गई। युवती ने पुलिस से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।