फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'मेरे घरवाले जबरन करा रहे शादी, मेरी मदद करें', युवती ने वीडियो जारी कर लगाई गुहार

Sun, 05 Feb 2023 11:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

युवती का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के चर्चित मामले में युवती का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह अपने परिवार पर जबरन जयपुर ले जाकर शादी कराने का कोशिश का आरोप लगा रही है। उसने परिवार के लोगों पर मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


कैंट थाने के एक गांव निवासी युवती करीब साल भर पहले चर्चा में रही थी। उस वक्त वह नाबालिग थी। तब वह दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। उसकी मां ने युवक पर धर्म परिवर्तन कर दबाव बनाया था। इसका ऑडियो भी वायरल हुआ था। 

परिवार ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट 

प्रेमी युवक ने धर्म परिवर्तन करने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसके खिलाफ किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। किशोरी को पुलिस ने खोज लिया। नाबालिग होने की वजह से उसे परिवार को सौंप दिया गया, जबकि लड़के को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

अब इसी लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह बता रही है कि परिवार के लोग उसकी मर्जी के बिना विवाह कराता चाहते हैं। छह फरवरी को उसकी जयपुर में शादी कराने वाले हैं। इस संबंध में कैंट थाने के इंस्पेक्टर बलवीर सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें