फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली समेत सभी जिलों में मिलेगा फ्री सेल केरोसिन

Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने सब्सिडी पर मिलने वाले नीला केरोसिन कोटा घटा दिया है। इसके बदले में अब लोगों को सफेद केरोसिन बेचने की तैयारी है। खाद्य विभाग ने इसकी जिम्मेदारी यूपी राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को सौंपी है। 
विज्ञापन

अक्तूबर से राशन दुकानों पर राशनकार्ड धारकों को एक से डेढ़ लीटर केरोसिन वितरण शुरू किया है। इससे पहले तीन से पांच लीटर तक केरोसिन दिया जा रहा था। कोटा कम होने से लोग प्रभावित होने लगे हैं इसलिए अब बाजार मूल्य पर सफेद केरोसिन बेचा जाएगा। समानांतर बाजार में डेढ़ दशक पहले भी केरोसिन बाजार में उतारा गया था, लेकिन योजना मिलावटखोरों ने फ्लाप कर दी क्योंकि नीले केरोसिन का रंग काट कर ब्लैक किया जाने लगा। सफेद केरोसिन कारोबार खुले बाजार में बंद हो गया।
प्रदेश सरकार ने हर जिले में अक्तूबर से सब्सिडी पर मिलने वाला केरोसिन कोटा पांच से 50 प्रतिशत तक कम कर दिया है। इससे बरेली मंडल भी प्रभावित हुआ है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है क्योंकि एक डेढ़ लीटर से उनका काम नहीं चलेगा और खुले बाजार में मिट्टी तेल कालाबाजारी में 35-40 रुपये लीटर मिल रहा है इसलिए अब खाद्य विभाग बरेली समेत सभी आवश्यकता अनुसार केरोसिन उपलब्ध कराएगा। अभी यह व्यवस्था बीस जिलों में लागू थी लेकिन अब 55 बाकी जिलों में सुविधा लागू होगी। 
विज्ञापन


कल्याण निगम करेगा बिक्री
सफेद केरोसिन बेचने का लाइसेंस राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को दिया गया है। सुपीरियर व्हाइट केरोसिन आयल की मांग करने वाले उद्योग, संस्था, और व्यक्तियाें को उपलब्ध कराने की अनुमति निगम को दे दी है। खाद्य विभाग ने नए दिशा निर्देश संबंधित जिलों को जारी कर दिया है। कल्याण निगम प्रबंधक आरके गोयल ने बताया कि अवकाश होने से सर्कुलर अभी नहीं मिला है। दिशा निर्देशानुसार केरोसिन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें