फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गज ग्रीन ने आरसीएस को एकतरफा मुकाबले में रौंदा

Fri, 22 May 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब के खेल मैदान पर आयोजित जीपी कॉर्पोरेट समर स्मैश क्रिकेट टूर्नामेंट में गज ग्रीन की टीम ने आरसीएस को एकतरफा मैच में शिकस्त देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत में गज ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बाद में उनके लिए सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीएस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सूरज और इमरान ने संभलकर खेलते हुए 30-30 रनों की पारियां खेलीं, जबकि नरेंद्र ने 24 और सौरभ यादव ने 23 रनों का योगदान दिया। गज ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शुभम शर्मा और फराज ने विपक्षी टीम को बांधे रखा और दो-दो विकेट चटकाए, वहीं नाजिम खान के खाते में एक विकेट आया।

जीत के लिए मिले 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गज ग्रीन की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। टीम के बल्लेबाजों ने आरसीएस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 11.2 ओवरों में ही बिना किसी मुश्किल के 154 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गज ग्रीन की इस एकतरफा जीत में निखिल मिश्रा और फरहान की जोड़ी ने कमाल की बल्लेबाजी की और दोनों ने नाबाद 51-51 रनों की पारियां खेलीं, जबकि अभिषेक ने भी 44 रनों का योगदान दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निखिल मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें