दाढ़ी बढ़ा ली, रौबदार है चेहरा
पुलिस के मुताबिक राहुल के खिलाफ पांच साल पहले वारंट जारी हुआ तो उसे तलाशा गया। उसके खिलाफ सात से ज्यादा केस दर्ज थे। इस दौरान राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में रहकर उसने मजदूरी की। इस दौरान राहुल ने शादी कर ली, उसकी पत्नी गर्भवती है। मां भी साथ रहती हैं। पुलिस उसका पुराना फोटो लेकर उसे तलाश कर रही थी लेकिन अब उसने दाढ़ी बढ़ाकर चेहरा रौबदार बना लिया था। उसके पुराने दोस्त को पकड़कर मुखबिरी ली गई तो राहुल को पकड़ा जा सका।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: घर पर सुसाइड नोट छोड़कर विवाहिता हुई लापता, पति की प्रेमिका पर लगाया यह आरोप
कई बार पकड़ा गया भाई राहुल
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि राहुल के सौतेले भाई का नाम भी राहुल है और वह एक अस्पताल में काम करता है। वह काफी सीधा है। अक्सर जब कोर्ट का समन आता था तो पुलिस दूसरे राहुल को पकड़ लेती थी।
चूंकि पिता का नाम भी एक ही होता था इसलिए दूसरे राहुल का चालान कर दिया जाता था। फिर कोर्ट में जब हकीकत खुलती थी तो उसे छोड़ा जाता था। इस बार पूरी पड़ताल के बाद असली राहुल की गिरफ्तारी की गई है। इसकी मां का नाम विमला देवी है। सौतेले भाई राहुल की मां कंचन की मौत हो चुकी है।
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि शातिर राहुल सोनकर को टीम ने गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस बरामद किया है। राहुल ने बताया कि तमंचा उसने राजस्थान में रहने के दौरान खरीदा था। राहुल के खिलाफ आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।