फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: इवेंट मैनेजर पूजा राना की हत्या के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, मुख्य आरोपी विमल है गिरोह का सरगना

Sat, 19 Sep 2026 06:09 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में इवेंट मैनेजर पूजा राना हत्याकांड के तीन आरोपियों पर बारादरी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। तीनों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार, विमल कुमार, सोहिल खान और अनिल कुमार का गिरोह चोरी की वारदातें करता था। पूजा की हत्या जेवर गायब करने के लिए की गई थी। तीनों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
इवेंट मैनेजर पूजा हत्याकांड (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इवेंट मैनेजर पूजा राना की हत्या कर शव जंगल में दबाने के आरोपियों पर बारादरी थाना पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी गिरोह बनाकर चोरी की घटनाएं करते हैं। पूजा राना की हत्या कर उसके जेवर गायब भी गायब कर दिए थे।

विज्ञापन


बारादरी थाने में दर्ज की गई गैंगस्टर की रिपोर्ट में बताया गया है कि गैंग लीडर हाफिजगंज के बड़ेपुरा गांव निवासी विमल कुमार है। उसके गिरोह में डेलापीर का सोहिल खान और जवाहर नगर हाफिजगंज निवासी अनिल कुमार शामिल हैं। यह तीनों मिलकर चोरी की घटनाएं करते हैं। 

हत्या कर जंगल में दबाया था शव 
बारादरी के दुर्गानगर क्षेत्र में रहने वाली इवेंट मैनेजर पूजा राना 12 जनवरी को घर से निकली थीं। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। विमल के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट कराई गई। विमल की निशानदेही पर रिठौरा के जंगल में दबाया हुआ पूजा का शव बरामद किया गया। शव को जंगल में जमीन के नीचे दबाया गया। इसके बाद मुकदमे को हत्या में तरमीम कर उसके साथी सोहिल खान और अनिल के नाम बढ़ाए गए। तीनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़ा गया था विमल 
विमल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। विवेचना में पता चला था कि जब पूजा घर से निकली तब जेवर पहने हुए थी जबकि उसका शव बरामद हुआ तो जेवर गायब था। मुख्य आरोपी विमल को रिमांड पर लेकर जेवर बरामद किए गए। पुलिस ने विमल और सोहिल के खिलाफ हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था, जबकि अनिल के खिलाफ साक्ष्य मिटाने के आरोप में चार्जशीट लगाई थी। 

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि विवेचना में स्पष्ट हुआ कि पूजा का अपहरण हत्या कर उनके जेवर गायब करने के लिए किया गया था। बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें