फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा

Sun, 30 Jun 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर सीओ प्रथम की टीम ने फरीदपुर में दबिश देकर शुक्रवार शाम को पांच लोगों को पकड़ा था। शनिवार को सीओ सिटी ने खुलासा किया कि ये लोग फर्जी आधार, पैन कार्ड, खाते और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाते हैं। पांचों आरोपियों के पास से पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ मिलिट्री इंटेलीजेंस की बरेली इकाई से सूचना मिली कि बिथरी चैनपुर के बिचपुरी और फरीदपुर के मठिया में जनसेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। वहां फर्जी आधार व अन्य प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। सीओ प्रथम ने टीम गठित कर दोनों जगह दबिश दी। फरीदपुर से नवादा बिलसंडी निवासी अवनीश यादव और साजिद को गिरफ्तार किया। बिचपुरी निवासी सुशील, बबलू कश्यप और अनुज बजाज को दबोचा है।

वेबसाइट में सेंध, हर प्रमाणपत्र बनाते थे
- सीओ प्रथम ने बताया कि आरोपियों ने एक वेबसाइट में सेंध लगा रखी थी। इससे वह आधार समेत कई प्रमाणपत्रों को एडिट कर देते थे। लोगों से जरूरत के आधार पर वह काफी ज्यादा रकम लेकर यह प्रमाणपत्र देते थे।
विज्ञापन


ये मिला सामान
आरोपियों से पांच लैपटॉप, चार प्रिंटर, एक टीएफटी, एक सीपीयू, छह वेब कैमरा, एक टेबलेट, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, दो आई स्कैनर, आठ मोबाइल, 57 आधार कार्ड समेत एक लाख 26 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें