रिश्तेदारों-करीबियों के नाम की संपत्ति भी हो रही चिह्नित
प्रेमनगर थाना पुलिस ने केवल मुकदमे दर्ज करने का काम किया लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं किया। मोटे मुनाफे की स्कीमों के चक्कर में छले गए निवेशकों ने एसएसपी अनुराग आर्य को पुलिस और गोला के करीबियों के बारे में बताया तो उन्होंने विवेचक इंस्पेक्टर प्रेमनगर को तलब कर कार्रवाई की समीक्षा की।
एसएसपी की सख्ती के बाद प्रेमनगर पुलिस ने गोला बंधुओं व उनके खास लोगों का गैंग चार्ट तैयार कर लिया है। पता लगा है कि गोला बंधुओं ने बेनामी संपत्ति दूसरों के नाम कर रखी है। पुलिस इसका परीक्षण कराने में लगी है ताकि अधिक से अधिक संपत्ति जब्त की जा सके।