फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बढ़ी खरीदारी तो जागा एफएसडीए, 11 नमूने भरे

विज्ञापन
नमूने लेते खाद्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
मिलावट के संदेह पर 25 टिन सरसों का तेल, 950 पैकेट रस्क, 1680 किलो रिफाइंड और बेसन के 40 बोरे किए सीज
विज्ञापन

बरेली। त्योहार नजदीक आने के साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की नींद टूट गई है। मंगलवार को आयुक्त के निर्देश पर टीम ने शहर समेत देहात के अलग-अलग इलाकों से दूध, तेल, बेसन, रश्क, खोया आदि खाद्य सामग्री के सैंपल भरे। मिलावट होने के संदेह के आधार पर 4,21,356 रुपये तक लागत की कई खाद्य सामग्री को सीज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त की ओर से दिए गए निर्देशों के क्रम में मंगलवार को बरेली की टीम ने जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र के नेतृत्व में छापामारी की। सर्किट हाउस चौराहा स्थित रवींद्र प्रोविजन स्टोर से चीनी का बूरा का एक, गोविंद डेली नीड्स से भुना चना का एक, पेठा का एक, मिनी बाईपास कर्मचारी नगर स्थित विशाल स्वीट्स से सोनपापड़ी का एक, किला फाटक से सरसों के तेल का एक नमूना भरा। किला फाटक स्थित दुकान से 25 टिन सरसों के तेल अनुमानित कीमत 59,856 रुपये को जब्त कर सीज किया गया। कर्मचारी नगर स्थित सुगंध बेकरी से रस्क, सुगन्ध ब्रांड का एक सैम्पल लिया और रस्क के 950 पैकेट अनुमानित कीमत 95 सौ को जब्त कर सीज किया। आंवला बाजारगंज के पारस ट्रेडर्स से रिफाइंड राइस ब्रांड ऑयल का एक सैंपल भरा और 1680 किलो रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल अनुमानित कीमत 2,24,000 रुपये को जब्त कर सीज किया। गंगापुर मोर कोठी सत्यजीत सुशील कुमार एंड संस से बेसन का एक नमूना और 40 बोरे बेसन अनुमानित कीमत कीमत 1,28,000 रुपये को जब्त कर सीज किया। संजय नगर स्थित अंबी स्वीट्स से खोया का एक, रस्तोगी किराना स्टोर से बेसन का एक नमूना भरा। जांच के लिए सभी नमूने बृहस्पतिवार को लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें