फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संघर्ष से शुरुआत कर बने सोशल मीडिया के सुपरस्टार

Sat, 28 Mar 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली। शहर की सभ्यता, खान-पान, पहनावे, झुमके, चूड़ियां व हर छोटे-बड़े बदलाव के बारे में जानने के लिए लोग यहां के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के पेज को फॉलो करते हैं। एक इन्फ्लुएंसर को लगातार कंटेंट बनाने के साथ ही हर समय कुछ नया सोचना होता है। इसकी शुरुआत कोराेना काल से हुई। किसी ने नौकरी छूटने के बाद इसकी शुरुआत की तो किसी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने के बाद नौकरी छोड़ दी। संघर्ष से सुपरस्टार बने ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आज बड़े-बड़े ब्रांड के साथ काम कर रहे हैं और समाज में अलग पहचान के साथ लाखों रुपये की कमाई भी कर रहे हैं। संवाद
शोएब के हैं 86.5 हजार फॉलोवर्स इन्फ्लुएंसर
फोटो
सुभाषनगर के सुहैब अली (22) ने बताया कि कोरोना काल में एक दोस्त से प्रभावित होकर उन्होंने भी सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाना शुरू किया। वह दो साल से लगातार कंटेंट बना रहे हैं। फिलहाल, उनके 86.5 हजार फॉलोवर्स हो चुके हैं। अब कपड़ों के कई बड़े ब्रांड के साथ प्रमोशनल वीडियो भी बनाते हैं। इससे 50 हजार रुपये प्रतिमाह तक की कमाई हो जाती है।
विज्ञापन

वाॅयस आर्टिस्ट शिवांश ने बनाई पहचान
फोटो

मढ़ीनाथ निवासी वाॅयस आर्टिस्ट शिवांश शर्मा (21) ने बताया कि स्कूल के समय से ही वह भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते रहे। इसके बाद शहर के एक यूट्यूब न्यूज चैनल के लिए वाॅयस दी। अब कई ब्रांड अपने वीडियो में उनकी आवाज का इस्तेमाल करते हैं। वह इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। बताया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद पूरी तरह से इसी कार्य में लग जाएंगे।
पिता का कारोबार लुढ़का तो चमके अभिषेक
फोटो

अलखनाथ निवासी अभिषेक कश्यप (23) के पिता का कैटरिंग का काम कोरोना काल में प्रभावित हुआ। तब अभिषेक ने वीडियो बनाना शुरू किया। पहला वीडियो नवदुर्गा मंदिर का बनाया। अब एक फूड डिलीवरी चेन, ज्वेलरी, कोचिंग, कपड़े आदि के ब्रांड के लिए भी वीडियो बनाते हैं। वह बताते हैं कि इस काम में परिवार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिलता है।
कैफ के हैं एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स
फोटो

बरेली की सभ्यता से जुड़े वीडियो बनाने वाले डोहरा रोड निवासी कैफ (22) के इस समय 1.26 लाख फॉलोवर्स हैं। ढाई साल पहले उन्होंने पहला वीडियो दरगाह आला हजरत का बनाया था। तब से वह लगातार काम कर रहे हैं। वह प्रयागराज से संगीत में डिप्लोमा भी कर रहे हैं। वह भविष्य में म्यूजिक बैंड बनाना चाहते हैं। इस समय वह बीडीए के लिए वीडियो बना रहे हैं।
विज्ञापन

फूड व्लॉगिंग से अंकित ने बनाई पहचान
फोटो

फूड व्लॉगर के रूप में पहचान बनाने वाले बदायूं रोड निवासी अंकित चौधरी (35) दंत चिकित्सक हैं। कोरोना काल से पहले वह पांच साल तक डेंटल प्रैक्टिस करते रहे। कोरोना काल में क्लीनिक बंद हुआ तो उन्होंने फूड व्लाॅगिंग शुरू कर दी। अब तक वह 850 तरह के फूड कवर कर चुके हैं। इस समय वह एक सरकारी नौकरी से भी अच्छी कमाई कर रहे हैं।

बाबा बालक नाथ मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें