फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव स्वराज योजना में मिलेंंगे मुफ्त बिजली कनेक्शन 

Fri, 13 Apr 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
सरकार अब अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को लुभाने के लिए उन्हें गांव स्वराज योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन देगी। सबका साथ-सबका विकास नारे के साथ 14 अप्रैल को बरेली परिक्षेत्र में 161 स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। मौके पर ही पात्र लोगों से फार्म भरवाकर उन्हें कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर अंशुल अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने सौभाग्य, उजाला और गांव स्वराज समेत सात प्रमुख योजनाएं लागू की हैं। सौभाग्य गांवों में लागू हो गई है और उजाला योजना के तहत एलईडी की बिक्री हो रही है। अब अनुसूचित जाति और जनजाति के परिवारों को गांव स्वराज योजना के तहत फ्री बिजली कनेक्शन दिए जाने हैं। इसके लिए प्रदेश भर में गांव चिह्नित कर लिए गए हैं। चीफ इंजीनियर ने बताया कि बाबा साहब के जन्मदिन पर अभियान चलाकर फ्री बिजली कनेक्शन जारी होंगे। उन्होंने बताया कि बरेली में 31, बदायूं में 61, पीलीभीत में 28 और शाहजहांपुर में 41 गांव चिह्नित किए गए हैं। शनिवार सुबह से ही संबंधित गांवों में विभागीय टीमें पहुंच जाएंगी और पात्रों से आवेदन पत्र भरवाकर कनेक्शन स्वीकृत करेंगी। फ्री कनेक्शन योजना में एक बल्ब, 36 मीटर केबल और स्विच आदि उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें