जालसाजों ने कई बार में रकम ली
सऊदी भेजने के लिए अजीम का मेडिकल और पीसीसी कराया। रेनू और अंजुम ने इफ्तिखार से कई बार में एक लाख 65 हजार रुपये ले लिए। अजीम को दिल्ली से सऊदी अरब के रियाद भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर अजीम को कपिल मिला। कपिल ने बताया कि तुम्हें पूरे घर के बर्तन धोने और झाडू लगानी है। बच्चों को भी नहलाना पडे़गा। समय बचेगा तो गार्डन की साफ सफाई करनी होगी।
अजीम ने कहा कि वह कुक की नौकरी के लिए यहां आए हैं तो कपिल ने उससे 2500 रियाल छीन लिए। वहां अजीम को भूखे प्यासे रखकर कई तरह के काम करवाए। अजीम के पिता इफ्तखार ने टिकट करवाकर उसे वापस बुलाया। रेनू और उसकी भाभी से शिकायत की तो रुपये लौटाने का आश्वासन देने लगे। कई महीने बीतने पर दोबारा रुपये मांगे तो रेनू ने पीटकर जान से मारने की धमकी दी। बारादरी थाने में रेनू, अंजुम और रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।