फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीडीए का आर्किटेक्ट कार्यालय के पास ही करता रहा अवैध निर्माण, अब हुई ये कार्रवाई

Wed, 31 Jul 2024 04:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बीडीए की टीम ने अवैध रूप से बनाए गए दो मंजिला भवन को सील किया है। यह भवन आर्किटेक्ट सुशील शौरी का बताया गया। शौरी ने बीडीए और नगर निगम की कई परियोजनाओं का नक्शा बनाया है।
विज्ञापन
इसी भवन को किया गया है सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिस आर्किटेक्ट के बनाए हुए नक्शे को बीडीए पास करता है, उसी के भवन को सील किया जाना शहर में चर्चा का विषय बना है। बीडीए कार्यालय के पास ही बने इस भवन के निर्माण के समय अफसर कहां थे? इसका जवाब किसी के पास नहीं है।  बीडीए अब ध्वस्तीकरण कराने की बात कह रहा है। वहीं, आर्किटेक्ट का कहना है कि भवन उनका नहीं, वह महज किरायेदार हैं। 

विज्ञापन


दो मंजिला भवन जिस आर्किटेक्ट सुशील शौरी का बताकर बीडीए ने सोमवार को सील किया है, उन्होंने बीडीए और नगर निगम की कई परियोजनाओं का नक्शा बनाया है। पीलीभीत रोड पर रामजानकी मंदिर के पास सील किया गया भवन दो-तीन साल पहले बना था। तब बीडीए के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की निगाह इस पर नहीं पड़ी, जबकि इस पॉश इलाके की सड़क से सभी का आना-जाना लगा रहता है।

विज्ञापन

अवैध रूप से बना है भवन 
इधर, कुछ दिन पहले शिकायत हुई तो जांच में पता चला कि भवन अवैध रूप से बना है। इसके बाद सोमवार को कार्रवाई हुई। वहीं आर्किटेक्ट सुशील शौरी का कहना है कि बीडीए को भवन सील करने की कार्रवाई भवन स्वामी के नाम करनी चाहिए थी।

बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध निर्माण किसी का भी हो, उस पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से पहले से ही सूचना दी जा रही है कि गलत निर्माण न कराएं। प्राधिकरण अब अवैध तौर पर बने भवनों पर कार्रवाई कर रहा है। रामजानकी मंदिर के पास भी नक्शा स्वीकृत कराए बिना ही आवासीय भूमि पर कॉमर्शियल भवन बनाने वालों पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें