फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 30 लाख का लोन देने का वादा कर 10.50 लाख रुपये ठगे, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 29 Jul 2024 06:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में ठगों ने लोन दिलाने का झांसा देकर एक दुकानदार से ठगी कर ली। उसे 30 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। बाद में उसे बातों में फंसाकर 10.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ठगों ने फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले युवक को 30 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया और उससे 10.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित युवक ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कर्मचारी नगर केसर वाटिका कॉलोनी निवासी अभिनव गंगवार कचहरी पर फोटोस्टेट की दुकान चलाते हैं। मई में उनके पास एक अंजान नंबर से मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम ममता उत्तम कुमार पटेल बताया। उसने अपनी कंपनी ईयू फाइनेंस जयपुर के बारे में बताया। 

इसके दूसरे दिन एक और कॉल आई। कॉल पर जयपाल चौधरी और राजकुमार ने बात की। दोनों ने खुद को कंपनी का शेयर होल्डर जबकि दीपक ने कंपनी का कर्मचारी बताकर अभिनव से कई दिनों तक बात की। इन लोगों ने अभिनव को 30 लाख रुपये का लोन देने का झांसा दिया।
विज्ञापन


ठगों ने अभिनव को विश्वास दिलाया कि उनकी कंपनी पूरी ईमानदारी से व्यापार कर रही है। अभिनव ने इनके झांसे में आकर 30 लाख रुपये का लोन पास कराने के लिए कई बार में 10.50 लाख रुपये ठगों के खाते में जमा कर दिए। ठगों ने न तो अभिनव के रुपये लौटाए और न ही उसका लोन पास किया। एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
  • शेयर ट्रेडिंग या घर बैठे कमाई के लुभावने ऑफर पर ऑनलाइन जुड़ने से बचें।
  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
  • सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
  • ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें