किला चौकी पर हुआ समझौता
वहां चौकी प्रभारी सौरभ कुमार और कांस्टेबल कोलेंद्र के साथ मिलकर उद्यमी पर सात लाख रुपये देने का दबाव बनाया। समझौते में ढाई लाख रुपये देना तय हुआ। उद्यमी ने इनसे फैक्टरी चलकर रुपये देने की बात कही। रास्ते में उद्यमी किला आरोपियों को चकमा देकर किला थाने पहुंच गए। वहां से एसएसपी और एसपी सिटी को सूचना दी।
पीड़ित उद्यमी की तहरीर पर किला थाने में कथित पत्रकार नावेद, गुलाम साबिर आजाद, चांद अल्वी, युवती सानिया और चौकी प्रभारी सौरभ कुमार व कांस्टेबल कोलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी है। इनका निलंबन तय माना जा रहा है। बता दें कि शहर में हनी ट्रैप के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। एक मामले में तो डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी।