फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी काउंसलिंग में 40 फीसदी विद्यार्थी कम पहुंचे 

Wed, 27 Jun 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
बीएससी के खराब रिजल्ट का साफ असर एमएससी की काउंसलिंग पर दिखाई दिया। मंगलवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में  बॉटनी/प्लांट साइंस की 1100 सीटों पर प्रवेश के लिए 400 सौ अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 219 अभ्यर्थी ही पहुंचे। कई अभ्यर्थी पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई भी हो गए थे, लेकिन बीएससी में फेल होने के कारण वह एमएससी में प्रवेश की दौड़ से बाहर हो गए। 
विज्ञापन

इस बार बीएससी फाइनल की परीक्षा करीब 43 हजार छात्रों ने दी थी जिसमें से 39 फीसदी ही पास हुए थे। खराब रिजल्ट को लेकर विश्वविद्यालय में कई बार हंगामा भी हो चुका है। अब मंगलवार से एमएससी प्रवेश की काउंसलिंग शुरू हुई। अनुमान था कि इस बार एमएससी में कम अभ्यर्थी आएंगे वैसे ही हुआ। बाकी विषयों की काउंसलिंग में भी कम अभ्यर्थी पहुंचने की उम्मीद है।

पहले ही दिन राजकीय और अनुदानित कॉॅलेजों की सामान्य सीटें फुल
पहले दिन ही राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में सामान्य वर्ग की सीटें फुल हो गईं। बरेली कॉलेज की कुल 20 सीटें हैं जिनमें सामान्य की सभी 10 फुल हो गईं। राजकीय रजा पीजी कॉलेज में 6, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में 10, विश्वविद्यालय कैंपस में 15 सामान्य की सीेटें थी जो भर गईं। इनके अलावा राजकीय कॉलेज बिलासपुर में 15 में दो और रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में 15 में से 5 सामान्य सीटें बची हैं। शाम तक तक ये  भी फुल हो गई। कुल 1100 सीटों में 219 प्रवेश हुए जिसमें 159 सामान्य, ओबीसी 38 और एससी व एसटी की 22 सीटें भरी हैं। बुधवार को जूलॉजी /एनिमल साइंस की काउंसलिंग होगी। इसमें भी 1-400 रैंक तक और स्पेशल कोटे के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पर्यावरण विज्ञान, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग 30 जून को होगी। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी हुए परेशान
इस बार एमएससी की काउंसलिंग मल्टीपरज हॉल के बजाय होटल मैनेजमेंट विभाग में  कराई जा रही है। पहले दिन दो सौ से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे। उनके साथ परिवार से भी एक दो लोग थे इस तरह करीब पांच सौ लोग पहुंचे। जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं की गई। छात्र बैठने और पीने के पानी को लेकर ज्यादा परेशान हुए। अभ्यर्थियों ने इसको लेकर विरोध भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें