फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: अमरूद का लालच देकर चार साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी किशोर गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 02:29 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बिलसंडा इलाके में मासूम बच्ची के साथ शर्मनार वारदात का मामला सामने आया है। घर के बाहर शनिवार शाम खेल रही चार साल की मासूम बच्ची को गांव के किशोर ने अमरूद खिलाने का लालच देकर एक झोंपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रात में एसपी और सीओ ने गांव पहुंचकर छानबीन की। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक मजदूर ने बताया कि शनिवार को वह अपने खेत पर थे। घर में पत्नी, चार साल की बेटी और दो साल का बेटा था। शाम करीब पांच बजे बेटी घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच गांव का 16 वर्षीय किशोर वहां आया और अमरूद खिलाने का लालच देकर बेटी को अपने साथ ले गया। 
विज्ञापन


एक ग्रामीण की खाली पड़ी झोंपड़ी में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। करीब एक घंटे बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची। वह भी खेत से घर आ गए थे। पूछने पर बच्ची ने घटना के बारे में बताया। 

आनन-फानन बच्ची को बीसलपुर-बरेली रोड के एक निजी अस्पताल ले गए। मगर वहां पुलिस केस बताकर लौटा दिया गया। फिर बच्ची को लेकर बिलसंडा आए और रात करीब दस बजे पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

देर रात एसपी जयप्रकाश, सीओ बीसलपुर विनीत सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी की। रविवार सुबह साढ़े छह भीकमपुर बाजार के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद किशोर सदन भेज दिया। 

बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भी नाबालिग है। बच्ची का जिला महिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मामले में साक्ष्य एकत्र कर सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

-जयप्रकाश, एसपी 

बच्ची जब आई थी, उसे रक्तस्राव हो रहा था। इलाज के बाद वह अभी खतरे से बाहर है, मगर अभी भर्ती रहेगी। अल्ट्रासाउंड भी कराया गया है। 
-डॉ. अनीता चौरसिया, सीएमएस जिला महिला अस्पताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें