फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: प्यार में परिवार की बंदिशों से परेशान युवती ने की आत्महत्या, यह सुनते ही प्रेमी ने भी खाया जहर

Mon, 01 Mar 2021 01:51 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज में बंदिशों के परेशान होकर एक जोड़े ने अपनी प्रेम कहानी को ही खत्म कर डाला। पहले तो प्रेमी से मिलने में बाधक बने घरवालों से परेशान होकर युवती ने जहर खाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


प्रेमी युवक को जब इसकी खबर हुई तो वो इतना बड़ा सदमा न बर्दाश्त कर सका और उसने भी जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक टेंट हाउस में काम करता है। इसी दौरान उसकी टेंट हाउस में काम करने वाले दूसरे युवक से दोस्ती हो गई तो वह उसके घर आने जाने लगा। इसी दौरान उसका दोस्त की बहन से प्रेम प्रसंग हो गया। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब लड़की के परिजन को हुई तो उन्होंने उसपर बंदिशें लगा दीं। इससे परेशान होकर युवती ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

युवती की मौत की जानकारी होने पर उसके प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर प्रेमिका के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें