फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टॉफी दिलाने के बहाने चार साल की मासूम से दरिंदगी, 30 साल का भट्ठा मजदूर बना हैवान

Sun, 19 Mar 2023 06:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

हाफिजगंज क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ईंट भट्ठा मजदूर ने बच्ची से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में टॉफी दिलाने के बहाने 30 साल के भट्ठा मजदूर ने चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन


हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही फारूख आया और दुकान से टॉफी दिलवाने के बहाने बेटी को पड़ोस के एक खाली मकान में ले गया। वहां बेटी से दरिंदगी करने लगा। 

महिला को देख फरार हुआ आरोपी 

काफी देर से बच्ची को गायब देखकर मां उसे खोजती हुई उधर पहुंची तो उस मकान से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। वह अंदर गईं तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। मां बच्ची को लेकर थाने पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन

इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं आया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची का पिता मजदूर है।

Shahjahanpur News: खुटार से लापता हुई नेपाल की युवती, आधी रात कार में दिल्ली के दो युवकों संग मिली

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें