फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दरिंदगी: चार साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने गोली मारकर आरोपी दबोचा

Thu, 07 Nov 2024 02:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में मंगलवार रात मां के साथ सो रही मासूम बच्ची को युवक उठा ले गया। उसने मासूम से दुष्कर्म किया। चारपाई पर बच्ची को न देख परिजनों ने उसकी तलाश की तो बच्ची खेत में रोती हुई मिली थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के एक गांव में चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची मंगलवार रात को अपनी मां के साथ सो रही थी। तड़के जब पिता उठे तो बच्ची को न देख खोजबीन शुरू की। घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत पर बच्ची रोते हुए मिली। उसके नाजुक अंग से खून बह रहा था। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य युवक से भी पूछताछ की गई। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति घर के कमरे में चारपाई पर सोया हुआ था। पास में ही दूसरी चारपाई पर उसकी पत्नी, दस वर्षीय बेटे, आठ व चार वर्ष की बेटी के साथ सो रही थी। आशंका है कि जीने के रास्ते घर में आए आरोपी उसकी बच्ची को उठा ले गए और खेत ले जाकर दुष्कर्म किया। 

बरेली में दर्दनाक हादसा: जिला पंचायत सदस्य के बेटे समेत दो की मौत, आठ दिन बाद थी शादी, कार्ड बांटने निकला था
विज्ञापन


ट्यूबवेल के पास पड़े मिले कपड़े 
सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम को ट्यूबवेल से सौ मीटर दूर बच्ची के कुछ कपड़े भी मिले। खेत पर लेटा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसने बताया कि राजाराम भी खेत पर था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। राजाराम ने पूछताछ में संजय उर्फ संजू का नाम बताया। पुलिस ने देर रात कांट क्षेत्र में संजय को घेरा तो फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

पीड़ित परिवार नहीं जानता आरोपियों को
पुलिस को देखकर भागे युवक से कारण पूछा गया तो वह बोला कि वह डर की वजह से भागा था। उसने बताया कि गांव का राजाराम भी यहीं पर था। बालिका के परिजनों ने दोनों आरोपियों से जान-पहचान व संबंध होने से इन्कार किया है। पुलिस अन्य लोगों पर भी संदेह जता रही है।

एसपी राजेश एस. ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

खबर से संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें