यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें चार स्पेशल गाड़ियां बरेली जंक्शन होकर चलाई जा रही हैं। इन स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण की सुविधा मौजूद है।
ट्रेन नंबर 02923 गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस चलाई गई है। यह ट्रेन सुबह 7.10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचती और पांच मिनट ठहरने के बाद 7.15 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 11 नवंबर तक चलेगी। इसमें 1 एसी, 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर कोच हैं। ट्रेन नंबर 04997 बनारस-बठिंडा साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस हर सोमवार को चलाई गई है। यह ट्रेन सुबह 8.22 बजे बरेली जंक्शन पहुंचकर तीन मिनट बाद 8.25 बजे छूट जाती है। यह गाड़ी हर सोमवार को सात नवंबर तक चलेगी। इसमें 3 एसी और क्लीपर कोच हैं। इनके अलावा ट्रेन नंबर 82403 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन शनिवार को चलाई गई। यह ट्रेन शाम चार बजे बरेली जंक्शन पहुंचकर दो मिनट बाद 4.02 बजे रवाना होती है। 12 अक्टूबर तक चलने वाली इस ट्रेन में 2 एसी व 3 एसी कोच हैं। ट्रेन नंबर 82405 दरभंगा-नई दिल्ली सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व मंगलवार को चलाई गई। यह ट्रेन सुबह 7.26 बजे बरेली जंक्शन पहुंचकर दो मिनट बाद सुबह 7.28 बजे चली जाती है। 11 अक्टूबर तक चले वाली इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसी व 3 एसी कोच हैं।