फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूपी की जीत में बरेली के चार खिलाड़ियों का योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उप्र की टीम ने झारखंड को हराया
विज्ञापन

बरेली। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया है। इसमें बरेली के चार खिलाड़ियों का भी योगदान रहा।
यह प्रतियोगिता बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो से छह नवंबर तक हुई। उत्तर प्रदेश की इस जीत में बरेली स्थित गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज के चार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें प्रांजल, अभिषेक, नीरज और अर्पित शामिल हैं। खासकर गोलकीपर प्रांजल और अभिषेक ने प्रतिद्वंद्वियों के कई गोल प्रयासों को नाकाम किया। इससे टीम की जीत की राह आसान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर उनको जेडी बरेली रामाज्ञा कुमार, डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार, जीआईसी बरेली के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अरविंदर कौर, विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता आदेश सिंह यादव ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें