फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बोर्ड परीक्षा के 94000 परीक्षार्थियों के लिए 131 केंद्र संभावित, सूची भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला स्तरीय समिति ने बोर्ड परीक्षा के लिए 131 संभावित केंद्रों की संशोधित सूची बोर्ड कार्यालय को भेज दी है। इस बार 10वीं और 12वीं के 94,000 विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन




माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आपत्तियों को निस्तारित करने के लिए अंतिम तिथि छह नवंबर निर्धारित थी। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि कुल 109 आपत्तियां आईं, जिनमें सर्वाधिक सदर तहसील से थीं। इनमें परीक्षा केंद्र बनाने या न बनाने से संबंधित आवेदन शामिल थे। कुछ आपत्तियां क्षमता से अधिक विद्यार्थियों का केंद्र बनाने को लेकर थीं। दोनों पाली में परीक्षा केंद्र न बनाने संबंधी आवेदन भी आए थे। इनके निस्तारण के बाद संशोधित सूची भेज दी गई है। दिवाली के बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची जारी होने की संभावना है।



मानकों के प्रतिकूल बने केंद्र

हाफिज सिद्दीकी पंजाबी इंटर कॉलेज को मानक पूरे न होने के बावजूद केंद्र बना दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि बोर्ड ही इन केंद्रों को बनाता है। जानकारी के अनुसार, राजकीय विद्यालयों को सर्वाधिक 50, एडेड कॉलेजों को 30 व निजी विद्यालयों को 20 अंक मिलते हैं। इस कारण कई राजकीय और एडेड विद्यालय सुरक्षा मानकों के प्रतिकूल होने पर भी केंद्र बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें