फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों समेत चार की मौत: बरेली में अलग-अलग सड़क हादसों में गई जान, आठ से अधिक लोग घायल

Thu, 15 Jun 2023 01:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

थाना मीरगंज के बहरौली गांव निवासी दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दूसरे हादसे में एक महिला की जान चली गई। उधर, नवाबगंज में पेड़ की टहनी गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
आंवला में हुए हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जनपद में बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो दोस्तों समेत चार लोगों की मौत हो गई। आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन्हें अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


थाना मीरगंज के बहरौली गांव निवासी दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव निवासी अवधेश ने बताया कि बुधवार शाम उनके भाई 30 साल के राजेश गंगवार और उनके दोस्त गांव के ही रहने वाले 39 साल के सुभाष मीरगंज की बाजार में खरीदारी करने बाइक से गए थे। 

ये भी पढ़ें- महिला सिपाही का शोषण: पुलिसकर्मी पति ने छोड़ा साथ, सीओ पद से रिटायर ससुर ने कर डाली शर्मनाक करतूत
विज्ञापन


लौटते वक्त बहरौली गांव से पहले पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों लोग खेतीबाड़ी कर अपने घर का पालन पोषण करते थे।

महिला को वाहन ने कुचला 

मीरगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक वाहन ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपनी पुत्रवधू के साथ दवा लेने कस्बा जा रही थी, लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप मामला: न्यूड वीडियो कॉल कर ढाई करोड़ रुपये वसूले, अब कानून के शिकंजे में फंसी महिला
 

पेड़ की टहनी गिरने से युवक की मौत 

नवाबगंज क्षेत्र में दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे मोबाइल शॉप संचालक शिवम मिश्रा और उसके साथी हिमांशु के ऊपर पेड़ की टहनी टूटकर गिर पड़ी, जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त शिवम मिश्रा की मौत हो गई। हादसा बरेली-पीलीभीत हाईवे मार्ग पर फायर स्टेशन के सामने हुआ। 
विज्ञापन

आंवला में टेंपो-ट्रक की टक्कर 

आंवला-भमोरा मार्ग पर बिलौरी गांव के समीप उड़ी बाबा की मढ़ी के पास टेंपो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो सवार आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को बरेली भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें