फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप मामला: न्यूड वीडियो कॉल कर ढाई करोड़ रुपये वसूले, अब कानून के शिकंजे में फंसी महिला

Thu, 15 Jun 2023 12:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

हनी ट्रैप के जरिये पुलिसकर्मियों और दूसरे विभागों से जुड़े लोगों को फंसाकर ढाई करोड़ रुपये वसूल चुकी महिला सरगना पहली बार कानून के शिकंजे में फंसी है। उसके खिलाफ एक और शिकायत हुई है। इस मामले में भी जल्द मुकदमा दर्ज हो सकता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हनी ट्रैप मामले में फंसी गिरोह की सरगना और उसका कथित पत्रकार साथी खुद को बचाने के लिए नेताओं की परिक्रमा में जुट गए हैं। वहीं पीड़ित युवती ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही बयान भी दर्ज कराए हैं। आरोपी महिला के खिलाफ किरायेदार की शिकायत पर भी जांच चल रही है। इस मामले में जल्द मुकदमा दर्ज हो सकता है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Honey Trap: 'इस धंधे में शामिल हो जाओ, खूब रुपया कमाओगी', विरोध करने पर युवती से मारपीट की, कपड़े फाड़े

हनी ट्रैप के जरिये पुलिसकर्मियों और दूसरे विभागों से जुड़े लोगों को फंसाकर ढाई करोड़ रुपये वसूल चुकी महिला सरगना पहली बार कानून के शिकंजे में फंसी है। साथ ही उसका कथित पत्रकार साथी भी कार्रवाई के दायरे में आ गया है। दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार और प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। महिला वीडियो कॉल कर लोगों को फंसाती थी। अब तक कोई लोगों को अपने जाल में फंसा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने कराया मेडिकल परीक्षण 

अब ये दोनों और इनके साथी बचने की जुगत में लगे हैं। चूंकि पुलिस और सरकारी कर्मचारियों को ये ठगते रहते थे तो अफसरों से इन्हें राहत की उम्मीद नहीं है। वे दोनों नेताओं की परिक्रमा में जुट गए हैं। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराया। उसने पुलिस को बयान दर्ज कराए। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी है। 

ये भी पढ़ें- UP: भाभी से अफेयर... शादी के बाद से पत्नी पर ढाए जुल्म, फोन पर ससुर से युवक ने कहा- तुम जानो या तुम्हारी बेटी

बारादरी थाने में सरगना के खिलाफ उसकी किरायेदार की शिकायत पर जांच चल रही है। यह मुकदमा भी जल्दी दर्ज हो सकता है। किरायेदार महिला ने अधिकारियों से सरगना के खिलाफ शिकायत की थी। इस मामले में बारादरी थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किरायेदार महिला ने सरगना पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने व जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें