हादसे में पांचवीं के छात्र की गई जान
भमोरा के गांव मिलक मझारा निवासी राजपाल का पुत्र अमित (11) बुधवार शाम चांडपुर-बल्लिया मार्ग पर तिराहे के पास लगे नल पर पानी पीने जा रहा था। तभी बल्लिया की तरफ से आ रही बाइक ने अमित को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां देर रात इलाज के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। ताई लालवती ने बताया कि अमित की मां नहीं हैं। अमित से छोटा उसका एक भाई व बहन हैं। अमित गांव के ही स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था।