फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस मांगने का मामला : सीओ दीपशिखा बोलीं- मेरे पास हर बात का सुबूत, एसडीएम को की थी कॉल

Sun, 16 Jun 2024 10:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News : बरेली में भट्ठा मालिक मालिक ने मीरगंज की सीओ दीपशिखा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। सीओ ने आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि उनके खिलाफ साजिशन शिकायत की गई है।
विज्ञापन
मीरगंज की सीओ दीपशिखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भट्ठा मालिक से दो लाख रुपये मांगने के आरोप में घिरीं सीओ मीरगंज डॉ. दीपशिखा का कहना है कि उनके पास हर बात का सुबूत है। उन्होंने मौके पर एसडीएम को कॉल की थी। भट्ठा मालिक तो मौके पर आया तक नहीं। वहीं एसडीएम ने मामले में चुप्पी साध ली है। उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला। इसके साथ ही भट्ठा मालिक रिफाकत के बयान भी शनिवार को नहीं हो सके। 

विज्ञापन


सीओ दीपशिखा का कहना है कि भट्ठा मालिक के पिता पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। साजिशन शिकायत की गई है। वह तो भट्ठे पर गईं ही नहीं। भट्ठा स्वामी भी थाने में नहीं आया। सीसीटीवी से तस्दीक किया जा सकता है। रही बात एसडीएम की तो उन्हें कॉल की थी। 12 जून को 11:56 बजे एसडीएम को कॉल की थी।

Bareilly News: 20 हजार नहीं दिए तो दरोगा ने कराया मुकदमा, खत्म करने के लिए 10 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
विज्ञापन


कार्रवाई करने से पहले ही कॉल की थी। खुद एसडीएम ने उनसे पहले कहा था कि अवैध खनन को लेकर रिपोर्ट देनी है। इसी के बाद वह अवैध खनन को पकड़ने के लिए क्षेत्र में गईं। वहीं इस मामले में एसडीएम ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं। न वह कुछ कहना चाहते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

भट्ठा मालिक के दर्ज नहीं हो सके बयान 
ईंट भट्ठा मालिक रिफाकत एसपी देहात के यहां शनिवार को बयान देने पहुंचा था, लेकिन वह समाधान दिवस में गए हुए थे। इसलिए उसके बयान नहीं हो सके। अब मंगलवार को बयान होंगे। ईंट भट्ठा स्वामी की मानें तो वह शिकायत करने डीएम के यहां गया, लेकिन उसकी शिकायत नहीं ली गई। इसके बाद खनन विभाग में गया तो कहा गया कि उसके मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी। 

सीओ मीरगंज दीपशिखा ने बताया कि मुझे साजिशन फंसाया जा रहा है। भट्ठा मालिक तो मेरे पास आया तक नहीं और न मैं उसे जानती हूं। रही बात एसडीएम को फोन करने की तो 11:56 बजे उन्हें फोन किया था।

एसडीएम मीरगंज देशदीपक सिंह ने बताया कि प्रकरण से मेरा कोई लेना देना नहीं है। न ही इसकी मुझे कोई जानकारी है। जांच एसपी साउथ को सौंपी गई है। क्या तथ्य सामने आ रहे हैं, वहीं बता सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें